महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। चेन्नई ने चौथी बार IPL का खिताब अपने नाम किया है। इस बीच CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैमिली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चेन्नई की जीत के बाद धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा जो दर्शक दीर्घा में मौजूद थी, वो मैदान पर गईं और धोनी से लिपट गईं। इसे धोनी के फैमिली का परफेक्ट वीडियो बताया जा रहा है। वहीं, एक और वीडियो में चेन्नई की जीत के बाद साक्षी खुशी से नाचते हुए नजर आईं।
चेन्नई ने चौथी बार जीता खिताब
दुबई में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने कोलकाता को 27 रन से हराया। चेन्नई ने इससे पहले 2010, 2011 और 2018 में IPL का खिताब अपने नाम कर चुकी है। चेन्नई का ये चौथा खिताब है। धोनी अब रोहित शर्मा के बाद सबसे ज्यादा IPL जीतने वाले कप्तान हो गए हैं। फाइनल के दौरान मैदान के दर्शक दीर्घा में धोनी, सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस और अन्य सभी खिलाड़ियों की पत्नी, परिवार मौजूद रहे। उन्होंने टीम का खूब हौसला अफजाई किया।
कोलकाता तीसरी बार चैंपियन बनने से चूक गई
फाइनल मैच में धोनी ने टॉस हार गए और टीम ने पहले खेलते हुए कोलकाता के खिलाफ 192/3 का स्कोर बनाया। चेन्नई के सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस ने (86) रन की धमाकेदार पारी खेली। वो चेन्नई के टॉप स्कोरर रहे। 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए KKR 165/9 का स्कोर ही बना सकी और मुकाबला 27 रनों से हार गई।
इससे पहले कोलकाता दो बार IPL के फाइनल में पहुंच चुकी थी। साल 2012 और 2014 दोनों बार कोलकाता की टीम चैंपियन बनी थी। दोनों बार टीम के कप्तान टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर थे।